OCLF Nagpur

Turning the pages…

हिंदी हास्य कवि सम्मेलन 2026
श्री शम्भू शिखर

श्री शम्भू शिखर

शम्भू शिखर, कवि सम्मेलन का एक लोकप्रिय नाम हैं। ये हमारे देश और समाज के अंदर होने वाली हर घटना को अपनी हास्य कविता में पिरोकर सुनाते हैं। इनका जन्म बिहार के मधुबनी जिले के सौराठ गाँव में हुआ, इनकी प्रारंभिक शिक्षा गाँव में तथा उच्च शिक्षा मोतीलाल कॉलेज, दिल्ली से हुई। ये कॉलेज के समय ही कविता की यात्रा शुरू कर चुके थे और उसके बाद इन्होंने हास्य का एक प्रसिद्ध टीवी शो भी किया, जो इनके करियर में मील का पत्थर साबित हुआ।

शम्भू शिखर सबसे अपडेटेड स्टैंड-अप कॉमेडियन का दूसरा नाम है। इन्होंने प्रसिद्ध टीवी शो “द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज-3” के सेमीफाइनलिस्ट का दर्जा हासिल किया। इन्हें न्यूज़ 18 इंडिया के लोकप्रिय राजनीतिक टीवी शो “लपेटे में नेताजी” में भी लगातार देखा गया, साथ ही कई प्रसिद्ध चैनलों पर ये लगातार दिखते रहते हैं। हाल ही में इन्हें सोनी टीवी के प्रसिद्ध शो “लाफ्टर चैंपियन” में भी देखा गया। हास्य की दुनिया का यह चमकता सितारा अब तक कई बड़े सम्मानों से सम्मानित किया जा चुका है, जिनमें प्रमुख हैं — मिथिला रत्न, साहित्य शिखर सम्मान, साहित्य कृति सम्मान तथा हिंदी अकादमी द्वारा भारतेंदु हरिश्चंद्र सम्मान।

कवि रोहित शर्मा

कवि रोहित शर्मा

कवि रोहित शर्मा जी हास्य और व्यंग्य की दुनिया का एक लोकप्रिय नाम हैं। अपनी सरल भाषा, अनूठे अंदाज़ और शानदार प्रस्तुति से इन्होंने देशभर के मंचों पर अपनी एक अलग पहचान बनाई है।

Sony TV के India’s Laughter Champion से लेकर NDTV Creators Manch और देश के कई प्रतिष्ठित मंचों तक इनकी शानदार उपस्थिति रही है।

सोशल मीडिया पर भी इनकी लोकप्रियता का अंदाज़ा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इंस्टाग्राम और फेसबुक मिलाकर इनके 10 लाख से अधिक फॉलोअर्स हैं और इनके वीडियो करोड़ों लोगों तक पहुँच चुके हैं।

कवि राजेश अग्रवाल

कवि राजेश अग्रवाल

पेशे से फाइनेंस प्रोफेशनल और दिल से कवि

जिनकी कलम ने देश के कोने-कोने में काव्य की खुशबू बिखेरी है और जिनकी वाणी ने सात समंदर पार भी श्रोताओं की तालियाँ बटोरी हैं।

अब तक 1000 से अधिक कवि सम्मेलनों में अपनी प्रभावशाली उपस्थिति दर्ज करा चुके, अनेक राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय सम्मानों से अलंकृत तथा अनेक टीवी चैनलों पर काव्य पाठ कर चुके कवि राजेश अग्रवाल किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं।

मूलतः हरियाणा की माटी से जुड़े राजेश जी हिंदी साहित्य के साथ सामाजिक सरोकारों में भी सक्रिय हैं। परंपरा काव्य गोष्ठी, दिल्ली के सलाहकार, वैश्य भारती मासिक पत्रिका के साहित्य सलाहकार तथा इंद्रप्रस्थ अग्रवाल समाज के संयोजक के रूप में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका है।

Gaurav Sharma

गौरव शर्मा (Gaurav Sharma)

Humour Poet & Stand-up Comedian
  • Winner of Laughter Challenge 2 on STAR TV
  • Winner of Comedy Ka King Kaun on SAB TV
  • Over 3,000 programmes performed
  • Associated with Johny Lever Live Shows for 10 years
  • Recipient of the Dadasaheb Phalke Film Foundation Award 2025 for Best Male Stand-up Comedian
  • Has performed in around 38 countries
  • Known especially for one-liner humour
कवि कपिल जैन

कवि कपिल जैन

हास्य-व्यंग्य विधा के सशक्त हस्ताक्षर कवि कपिल जैन महाराष्ट्र के यवतमाल जिले से हैं। विगत दो दशकों से काव्य मंचों पर अपनी प्रभावशाली उपस्थिति दर्ज करा रहे हैं। अपनी चुटीली अभिव्यक्ति, सहज भाषा, धारदार व्यंग्य और अनूठी हास्य शैली के माध्यम से श्रोताओं को गुदगुदाने के साथ-साथ सामाजिक विसंगतियों पर सोचने के लिए विवश करते हैं। अनेक प्रतिष्ठित टीवी शोज़ में भी अपनी काव्य प्रस्तुतियों से दर्शकों की सराहना प्राप्त कर चुके हैं। हास्य के माध्यम से सार्थक संदेश देना ही उनकी काव्य यात्रा की विशिष्ट पहचान है।